‌‌होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

0
4202

-दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में ढ़ील, नहीं हुई मेडिकल जांच
बक्सर खबर। गोलंबर के पास स्थित विश्वामित्र होटल के कमरे में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। घटना बुधवार रात की है। हालांकि उस महिला को होटल तक ले जाने वाले ने उसे अपनी पत्नी बताया था। लेकिन, उसे आस-पास के लोग पहचानते थे। लोगों को पता था। वह पति को छोड़ अकेले में जीवन बसर कर रही है। इस मौके का फायदा उठाकर उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। बदहवास सी महिला जब सुबह गोलंबर पर चीख-चीख कर अपनी व्यथा कह रही थी। कुछ लोगों ने पुलिस को फोन किया। औद्योगिक थाने की पुलिस वहां आई। लेकिन, उसे महिला थाने जाने की सलाह दी।

घटना का सच जानने के लिए जब महिला थाने से संपर्क किया तो। वहां की थानाध्यक्ष का जवाब भी गोल-गोल था। क्या उसका मेडिकल चेकप हुआ। इसका जवाब भी उनके पास नहीं था। महिला पुलिस ने बताया। उसकी शादी यूपी में कहीं हुई थी। पति ने उसे छोड़ दिया हैं जिसके साथ वह मुकदमा लड़ रही है। लेकिन, उसे रात को होटल लेकर कौन गया था। जवाब मिला पूछताछ हो रही है। पीड़ित की माने तो उसे एक युवक झांसा देकर कमरे तक ले गया। यह देखकर होटल के कुछ कर्मचारी और यहां क्रिसम की पार्टी मना रहे लोगों ने उसके साथ गलत किया। कुछ लोग उसके चरित्र पर अंगूली उठा रहे थे। लेकिन, उसके साथ सामूहिक रुप से ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले कितने सभ्य लोग हैं। यह बात उनसे और पुलिस से कौन पूछे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here