‌महिला की हत्या में पुलिस खाली हांथ, नहीं हुई पहचान

0
941

बक्सर खबर। क्रिसमस के दिन अहले सुबह मनहूस खबर मिली। चीनी मिल और आरपीएफ बैरक के बीच महिला की लाश देखी गई। किसी ने उसके चेहरे को कूंच कर हत्या कर दी थी। जघन्य हत्या का यह कृत्य सबको झकझोर देने वाला था। देखने वालों के अनुसार उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के मध्य रही होगी। पुलिस ने इसकी जांच के लिए खोजी कुत्ते को यहां बुलाया। लेकिन, वह पता नहीं लगा सका। सूत्र बता रहे थे। शायद वह कुत्ता इसके लिए प्रशिक्षित नहीं था।

सच क्या है, यह तो पुलिस जाने। पर फिलहाल सूचना यही है कि उस महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है। उसे किसने मारा, हत्या के पीछे क्या वजह थी। इसका पता तब ही चल पाएगा। जब उसकी पहचान हो। ऐसा भी हो सकता है। हांलाकि हत्या स्टेशन से सटे इलाके में हुई है। इस लिए कई संभावनाएं हैं। यह गुत्थी तभी सुलझेगी। जब कोई चश्मदीद सामने आए। या कोई न कोई सुराग पुलिस के हाथ लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here