गोविंदाचार्य बक्सर के लोगों को पढ़ाएंगे राजनीति के पाठ 

0
250
बकसर खबर: कभी भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले केएन गोविंदाचार्य बक्सर वासियों को राजनीति के पाठ पढ़ाएंगे। वे 17 मार्च को गोयल धर्मशाला में आयोजित वर्तमान परिवेश मे भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद व युवा विषय पर व्याख्यान देंगे। उनका यह कार्यक्रम सामाजिक संगठन आंदोलन द्वारा आयोजित है।
महान चिंतक, विचारक, विद्वान, वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व भारत विकास संगम के राष्ट्रीय संयोजक केएन गोविंदाचार्य फिलहाल सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। वह देशभर में घूम-घूमकर लोगों में राजनीतिक और सामाजिक चेतना का प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में उनका आगमन बक्सर में हो रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले व्याख्यान में कोई भी हिस्सा ले सकता है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here