लापता बच्चे का शव के घर के पास बरामद

0
4812

-डॉग स्क्वायड का हो रहा है इंतजार
बक्सर खबर। सिमरी के बड़का नगरपुरा गांव से तीन वर्ष का बच्चा रियांश लापता था। घर वाले उसकी तलाश कर परेशान थे। दोपहर होते-होते पुलिस भी पहुंची। बच्चा गया कहां। उसकी तलाश शुरू हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाई और पूरे गांव की तलाशी ली। लेकिन, कहीं उसका पता नहीं चला। आज सोमवार की सुबह चार बजे उसका शव पड़ोस के घर के पास बरामद किया गया।

फिर तो पूरे घर में रोना-धोना मच गया। गांव के लोग भी दौड़ पड़े। किस हत्यारे ने ऐसा किया है। अब इसी की चर्चा पूरे गांव में है। पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के उपर किसी तरह का निशान नहीं है। जिसे देखकर कुछ अनुमान लगाया जा सके। पाठकों को हम याद दिला दें। रविवार को महेन्द्र यादव के पौत्र व रियांश के लापता होने की सूचना मिली थी। आज सोमवार की सुबह उसका शव गांव में मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here