भक्तों की सलामती के लिए भगवान भी नहीं निकले घूमने

0
227

– दंगौली का राम जानकी मंदिर, ६६ वार्षिकोत्सव
बक्सर खबर। आज भगवान राम का जन्म दिवस था। भारतीय नव वर्ष की शुभ तिथि। जिसें पूरे देश के रामनवमी के रुप में मनाया जाता है। लेकिन, लॉकडाउन के कारण हर वर्ष जगह-जगह निकले वाले जुलूस इस वर्ष नहीं निकले। क्योंकि समाज में महामारी फैली है। बाहर घूमने पर पाबंदी लगी है। भगवान के भक्त घरों में हैं। इस लिए भगवान भी बाहर नहीं निकले। हालांकि मंदिरों ने पूजा अर्चना हुई।

मंदिर के पुजारियों ने राग-भोग लगाकर उनका जन्म उत्सव मनाया। यह तस्वीर दंगौली राम मंदिर की है। इस मंदिर का आज 66 वार्षिकोत्सव था। लेकिन, वह भी सादे समारोह के रुप में ही मना लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार १२ बजते ही घंटे बजने लगे। भए प्रकट कृपाला दीन दयाला….के स्वर गुजने लगे। मंदिर के व्यवस्थापक राम किकंर सिंह उर्फ भीखारी सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here