लगातार आठवें दिन युवाओं ने किया भोजन का वितरण

0
340

बक्सर खबर। हर मानव का धर्म है। आपके पड़ोस का व्यक्ति भूखा न रह जाए। इसका ध्यान रखें। वह भी ऐसी स्थिति में जब लोगों को मदद की आवश्यकता है। शहर में समाजसेवी युवाओं की टीम ने लगातार मेहनत कर रही है। इन युवाओं ने भोजन का पैकेट बांटना शुरू किया है। लगातार 8वें दिन गरीब असहाय लोगों के लिए भोजन वितरण किया। उनके अनुसार नोखा मिल, बंग्ला घाट, स्टेशन कॉलोनी, हरिजन छात्रवास के सामने, रामरेखा घाट, नई बाजार दर्जी मुहल्ला में वितरण किया गया।

युवा समाजसेवी मोहित कुशवाहा, राजेश मौर्या, इंडियन गैस एजेंसी संचालक भीम सिंह कुशवाहा, सुधा दूध डेयरी के बी कुशवाहा, परमजीत सिंह, सरफराज सैफी, विक्की कुशवाहा, नीरज यादव, सुनील कुशवाहा, मोहित, राजेश सिंह कुशवाहा, गोविन्द, धन, निरज, आशिष, सरफराज, विकी मौर्य, आदिल, सुनिल, परमजीत, हरि भजन, अनू ने सहयोग किया। यह जानकारी सदाब आलम ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here