‌‌‌अच्छी खबर : तीस और लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

0
2091

बक्सर खबर। जिले के लिए एक और अच्छी खबर है। यहां से जीन तीस लोगों का सैंपल 31 मार्च को पटना जांच के लिए भेजा गया था। वह सभी के सभी नेगेटिव आए हैं। यह तीस वे लोग थे। जो अपने जिले के निवासी हैं। और हाल के दिनों में विदेश से लौटे थे। ऐसे लोगों की कुल संख्या जिले में 66 है। जिनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच हो रही है।

अन्य 36 लोग बचे हैं। उनका सैंपल यहां से भेजा जाना है। इस बीच 1 अप्रैल में नया भोजपुर के मस्जिद से जीन 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए गया था। उसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। उससे पहले नौ लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। आज शुक्रवार को यह जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने मीडिया को दी। जनसंकर्प अधिकारी ने कहा कि डीएम सर ने आग्रह किया है। आप सभी सामाजिक दूरी बनाए रखें। जिससे अपना जिला इस संक्रमण के प्रभाव में न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here