नीचे उतर रहा गंगा का पानी, कम होगी परेशानी

0
139

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर नीचे खिसकने लगा है। शनिवार दोपहर को पानी का उच्चतम स्तर 59.10 मीटर आंका गया था। उसके बाद से पानी का बढ़ाव रुक गया था। शाम छह बजे के बाद जलस्तर में कमी के संकेत मिलने लगे थे। आज रविवार की शाम जब ताजा स्थिति जानने के लिए केन्द्रीय जल आयोग के कर्मी कन्हैया कुमार से बात की गई। तो उन्होंने कहा 36 सेंटी मीटर पानी नीचे उतर चुका है।

रविवार शाम छह बजे मीटर स्केल पर उसे 58.74 आंका गया। यह राहत देने वाली बात है। कम होने की गति क्या है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, रात में 1 सेंटी मीटर प्रति घंटा थी। लेकिन, आज शाम वह बढ़कर 2 सीएम प्रति घंटा हो गई है। उम्मीद है, सोमवार से सहायक नदियों में बना दबाव भी कम होने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here