राज्य का लॉकडाउन समाप्त, तेज हुई वाहनों की जांच

0
2999

सतर्कता के लिए प्रशासन का रोको-टोका अभियान तेज
बक्सर खबर। कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को चेतावनी देने के लिए रविवार को पूरे जिले में जांच अभियान चलाया गया। कई पदाधिकारी सड़क पर उतरे। पुलिस ने भी सभी थानों में यह अभियान चलाया। सूचना है, एक दिन में लाखों रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया पूरे जिले में रोको-टोको अभियान चलाया गया।

ब्रह्मपुर में दुकानों को सजग करते अधिकारी

रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी पदाधिकारी अपने काम में जुटे रहे। बक्सर से लेकर राजपुर तक, डुमरांव से लेकर ब्रह्मपुर तक अभियान का असर देखने को मिला। डुमरांव में एसडीओ हरेन्द्र राम व अन्य पदाधिकारी स्वयं जांच कर रहे थे। दूसरी तरफ ब्रह्मपुर में बतौर दंड़ाधिकारी प्रिया कुमारी व बीडीओ सत्येन्द्र परासर चौक पर आ धमके। आने जाने वालों को चेताया। दुकानदारों को भी उन लोगों नसिहत दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here