प्रति घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

0
999

-प्रवाह तेज होने के कारण घाटों और किले का कटाव जारी
बक्सर खबर। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार आज शनिवार को अपराह्न तीन बजे जलस्तर 56.09 मीटर था। वैसे अपने जिले में चेतावनी लेबल 59.32 मीटर है। और खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है। अर्थात चेतावनी सीमा से पानी अभी तीन मीटर नीचे हैं। खतरा अभी दूर है। जल आयोग के कर्मी कन्हैया कुमार ने बताया प्रति घंटे एक सेंटी मीटर पानी बढ़ रहा है। पानी का यह दबाव गाजीपुर और वाराणसी में भी बना हुआ है।

वहीं दो-तीन दिन से लगातार चल रही तेज हवा गंगा के पानी को लहरों में तब्दील कर रही है। इस वजह से शहर के तटवर्ती घाट व किला के आस-पास कटाव तेज हो गया है। मिट्टी लगातार कट रही है। जबकि इस वर्ष भी कटाव रोधी कार्य हुआ है। किला के आस-पास बालू भरने और छलका बनाने पर इस वर्ष भी लाखों खर्च हुए हैं। लेकिन, इस कार्य गोरखधंधे वाला है। आम लोग इसके प्रति जागरुक होते नहीं। बाढ़ नियंत्रण विभाग सिर्फ अपनी वाला करता है। बरसात का मौसम जाते-जाते किनारे की कितनी मिट्टी काट कर गंगा ले जाती हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here