दर्दनाक : दो बच्चों समेत मां की जलने से मौत

0
1150

-रात की घटना से दहल उठा गांव, पुलिस भी हैरान
बक्सर खबर। दो बच्चों को साथ लेकर सो रही महिला की मौत जलने से हो गई है। दिल दहला देने वाली घटना के बारे में सुन लोग अवाक हैं। मुफस्सिल थाना के जरिगांवा गांव के समीप कुदरतीपुर टोला में यह हादसा हुआ है। मृत महिला का नाम हेवंती देवी (35) पत्नी उपेन्द्र बिंद है। वह कमरे में चार माह के बेटे ऋतिक और चार वर्ष की बेटी रागिनी के साथ सो रही थी। उनकी भी मौत हो गई है।

घर वालों के अनुसार शुक्रवार रात तीन बजे के लगभग ऐसा हुआ है। क्योंकि उसी समय मृतका का पति उपेन्द्र बिंद मवेशियों को चारा डालने के लिए घर से बाहर गया था। उसके पीछे ऐसा हो गया। उनकी एक बेटी चांदनी (8वर्ष) बच गई है। क्योंकि वह दूसरे कमरे में दादी के साथ सो रही थी। घर वालों के अनुसार कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से ऐसा हुआ प्रतीत हो रहा है। लेकिन, मौके का हाल देखने के बाद कई तरह की शंका हो रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वहां जमा लोग

आग से सिर्फ वहीं पलंग जला है। जिस पर वे तीनों सो रहे थे। घर में कुल तीन कमरे हैं। जिनमें से एक में बच्चों की दादी और तीसरे में उनका चाचा प्रमोद रहता है। वहां अन्य किसी कमरे को नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष मनोज ने कहा मामला संदेहास्पद है। मायके वालों को सूचना दी गई। संभव है वे कुछ कहें, उसके अनुरुप आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here