सुबह ही खुल सकेंगी फल-सब्जी व अंडा की दुकानें

0
2484

-जिला प्रशासन ने जारी किया संशोधित आदेश
बक्सर खबर। राज्य सरकार ने निर्देश जारी किया है। फल, सब्जी, अंडा, मांस की दुकानें अब सुबह ही खुल सकेंगी। उनका समय सुबह 6 से 10 का रखा गया है। इसके उपरांत उन्हें बंद रखना होगा। हालांकि इनके लिए सप्ताह में तीन व चार दिन का चक्कर नहीं है। मुख्यालय के निर्देश का अनुपालन करते हुए जिला प्रशासन ने भी संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

जिसमें कहा गया। फल व सब्जी के अलावा मछली, मांस व अंडा की दुकानें भी सुबह 6 से 10 के मध्य ही खुलेंगी। पूर्व के आदेश में यह दुकानों दोपहर बाद 4 से 7 भी खुला करती थीं। जिस पर अब पाबंदी लग गई है। आदेश की प्रति सभी प्रखंड कार्यालयों और थानाध्यक्षों को भेज दी गई है। जिसके आधार पर उसका अनुपालन हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here