21 मिले संक्रमित, 78 हुए ठीक

0
1413

कुल संख्या 2565, सक्रिय रोगियों की संख्या 406
बक्सर खबर। कोरोना के संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। आज शनिवार को 21 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमित मिले लोगों का आंकड़ा 2565 पहुंच गया है। लेकिन, राहत देने वाली बात यह है। इसमें से 2159 लोग ठीक हो चुके हैं। 22 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार कुल 78 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 406 रह गई है। डीएम अमन समीर के अनुसार हाल के दिनों में जो सतर्कता बरती गई है। उसके कारण  अब 3 प्रतिशत लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं।

जबकि जांच का औसत बढ़ा है। जुलाई माह में इसका प्रतिशत 10 था। लेकिन, अब उसमें कमी आई है। बकौल डीएम अब चार हजार लोगों की जांच प्रतिदिन हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बता रही है। अभी तक 69,624 लोगों की जांच हो चुकी है। एक सप्ताह पहले तक प्रतिदिन पचास संक्रमित मिल रहे थे। लेकिन, चार दिनों से 31, 27,46 और अब 21 लोग संक्रमित मिले हैं। प्रशासन के अनुसार प्रदेश में 6 सितम्बर तक लॉकडाउन है।

इसका सही ढंग से लोगों ने पालन किया तो। अपना जिला एक बार फिर संक्रमण की चेन तोडऩे में सफल होगा। यह तभी संभव है। जब लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। बाहर निकलते समय सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। मास्क का प्रयोग करें और समय-समय पर अपने हाथों को साफ करते रहें। बाहरी वस्तु के संपर्क में आने पर अपने चेहरे को स्पर्श न करें। ऐसा कर हम सभी खुद को संक्रमित होने से बचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here