शादी के चार दिन बाद ही पति को छोड़ आशिक संग भागी दुल्हन

0
2942

बक्सर खबर। हर आदमी में होते हैं दस बीस आदमी। यह गीत सुनने में कुछ अटपटा लगता है। लेकिन, जब दुनिया का का रंग दिखता है तो पता चलता है। एक आदमी के कई रुप होते हैं। चार दिन पहले जो लड़की अपने ससुराल आई थी। वह आशिक संग फरार हो गई। जब घर वालों को यह पता चला तो दंग रह गए। तुरंत लड़की वालों को सूचना दी। घर वाले आए। तो यह सच सामने आया कि वह विक्रम पाल के साथ भागलपुर जिले के थाना जबरगंज, ग्राम महेशपुर पहुंच गई है।

इसकी शिकायत आज दो मई को कृष्णाब्रहम थाने में दर्ज की गई। ससुराल पक्ष ने उसके उपर घर के आभूषण और 35 हजार रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बतया अंशु कुमारी ग्राम हरीपुर, थाना शाहपुर, जिला आरा की रहने वाली थी। 23 अप्रैल को उसका विवाह रेलवे में नौकरी करने वाले मुकेश पाल के साथ हुई थी। 24 को विदा हो वह अपने ससुराल कृष्णाब्रह्म थाना के सोवां गांव आई थी। 28 को ही लड़की के पिता उससे मिलकर लौटे थे। इस बीच शाम में मौका देख वह अचानक घर से भाग निकली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here