मजबूरों की मदद कर मनाया मालवीय एवं अटल जी की जयंती

0
34

बक्सर खबर। देश और समाज के लिए जो अच्छा करते हैं। उनको हमेशा याद किया जाता है। देश की दो महान विभूतियों को याद करते हुए आज मंगलवार को डुमरांव में मजबूर लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं शक्ति संगठन के तरफ से शहर के वैसे 251 लोगो को चिन्हित कर कंबल वितरण किया गया जो गरीब अथवा असहाय लोग थे। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के सचिव धीरज मिश्रा व संचालन प्रकाश वर्मा व मंच संचालन आशुतोष त्रिपाठी ने किया।

संगठन के सदस्य राजेश मिश्रा, विजय सिन्हा, मनीष राय, विकास ठाकुर, भीम मिश्रा, संयोजक सुमित कुमार, नौसाद खान, रॉबिन चौबे आदि सदस्य वार्डो में घूम-घूम कर वैसे लोगो तक पहुँचे जिनको वास्तव में कंबल की जरूरत थी। उन्हें एक कूपन दे कार्यक्रम स्थल पर आने की बात कही गई। तय तिथि व समय पर वे लोग पहुंचे। जिनके बीच कंबल का वितरण हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजन तिवारी ने बताया कि बगैर किसी राजनीतिक उद्देश्य के स्वयं शक्ति लगातार लोगो के लिए काम कर रही है तथा आगे भी गरीब व असहाय लोगो की मदद के लिए तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में कंबल वितरित करते लोग

संजय तिवारी, रामनाथ तिवारी, टेल्हा सिंह, नेपाली तिवारी, ननजी सिंह, निहार रंजन, कमल चौरासिया, राकेश सोनी, अजय, राजीव सिंह के हाथों कंबल वितरण का कार्य किया गया। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के अनुसार सिंधु रुद्रा, धीरज केशरी, रंजन केशरी, पीयूष उपाध्याय, चन्कित श्रीवास्तव, नदीम खान, दीपू मोबाइल, अनिल यादव, अजित एजे, अजय सिंह, विशाल, चुन्नू पाण्डेय, सोनाली सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here