‌‌‌शराब के नशे में डीएम का चालक गिरफ्तार, बीडीओ को दे रहा था गाली

0
3090

बक्सर खबर। डीएम का चालक शराब के नशे में सदर बीडीओ को अभद्र शब्दों से संबोधित कर रहा था। पहले तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, जब बात हद से आगे बढ़ गई तो उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने से की। पुलिस पहुंची और चालक धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर ले गई।

पहले उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हो गई। फिर क्या था उसे हाजत में बंद कर दिया गया। सूत्रों ने बताया वह डीएम नहीं उनकी स्कार्ट टीम का वाहन चलाता है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस कप्तान ने कहा उसे हिरासत में रखा गया है। जांच में शराब पीने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ सदर बीडीओ रोहित कुमार से संपर्क का प्रयास किया गया। तो उनका फोन बंद मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here