‌‌‌पन्द्रह दिसम्बर से शुरू होगी धान की खरीद

0
269

बक्सर खबर : दिसम्बर माह की 15 तारीख से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। सहकारिता पदाधिकारी के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा हर हाल में धान की खरीद शुरु हो। क्रय का जिम्मा इस वर्ष भी पैक्सों को दिया जाएगा। उनके प्रश्न के जवाब में प्रभारी सहकारिता पदाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया 142 पैक्स में 116 पैक्स की पंजीकृत हैं। कुछ का निबंधन ही रद्द हो गया है।

इनमें से 95 ने धान खरीद की इच्छा जाहिर की है। डीएम ने कहा सभी को धान खरीद की अनुमति प्रदान की जाए। डीएम को सहकारिता पदाधिकारी ने बताया सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर प्रखंड में धान की पैदावार कम होती है। जिसके जवाब में डीएम ने निर्देश दिया। कुछ पैक्सों को अनुमति दी जाए। जिससे धान बेचने की इच्छा रखने वाले किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here