कमल क्लब का गठन करेगा भाजपा युवा मोर्चा

0
158

बक्सर खबर : युवा मोर्चा गांव स्तर पर कमल क्लब का गठन करेगा। इसकी तैयारी चल रही है। शनिवार को जिला कार्य समिति की बैठक में यह प्रस्ताव सबसे अहम बताया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रामलीला मंच पर सम्पन्न हुई। मीडिया प्रभारी रुपेश दुबे ने बताया बैठक में बूथ स्तर पर कमल क्लब के गठन के साथ मण्डलों के विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही युवा मोर्चा में ज्यादा से ज्यादा नवयुवकों को जोड़ने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीकु तिवारी ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी सुधीर सिंह मंटू ,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहें। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियरंजन चौबे, मिथुन दुबे, अमन ओझा, जिला महामंत्री सोनू राय, बिट्टू सिंह, विमल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविकांत दुबे, जिला प्रवक्ता धीरज जायसवाल, राहुल दुबे, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा, मंत्री सुशील ओझा, आदित्य ठाकुर, नगर अध्यक्ष शेखर सुमन सहित विभिन्न मण्डलों के पदाधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित थें।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here