‌‌‌विधायक ने की कृषि पदाधिकारी की खिंचाई, बैठक में उठा मामला

0
1722

-प्रभारी मंत्री ने भी लिया संज्ञान, राजनेताओं को याद आई किसानों की परेशानी
बक्सर खबर। आज गुरुवार को समाहरणालय में जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक चल रही थी। सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी भी पहुंचे थे। उन्होंने कृषि पदाधिकारी से पूछा। आपने किस आधार पर यह रिपोर्ट विभाग को भेजी। जिले में 70 प्रतिशत फसल की कटनी हो चुकी है। बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने इस विषय को लेकर जब खिंचाई शुरू की तो प्रभारी मंत्री श्रीकृष्ण कुमार ने भी पूछा। ऐसा किस आधार पर किया गया। अन्य नेताओं के कान भी खड़े हुए। विधायक ने कहा कल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। मैं स्वयं इस विषय को उनके सामने रखुंगा। इसकी जानकारी विधायक के प्रतिनिधि पप्पु पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

बहरहाल देर से ही सही। यहां के विधायकों को किसानों की समस्या याद तो आई। जिले में चार विधायक हैं। उनमें से एक मंत्री भी हैं। लेकिन, बारिश होने के पन्द्रह दिन बाद इनमें से एक को ही याद तो आई। देर से ही सही शायद उनको देखकर अन्य को भी कि इसकी याद आ जाए। और किसानों का कुछ भला हो जाए। पिछले ही सप्ताह राजपुर प्रखंड के कुछ किसान। अपनी मांग लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। समाहरणालय में उनकी शिकायत डीएम के ओएसडी देवेन्द्र प्रसाद शाही ने सूनी। तत्काल कृषि विभाग से इस बारे में बात भी की थी। क्योंकि लोग जानते नेताओं का कोई भरोसा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here