भूमि विवाद के कारण अधेड़ की हत्या

0
1993

-दूसरे पक्ष के लोग फरार, नहीं दर्ज हुई हैं प्राथमिकी
बक्सर खबर। भूमि विवाद के कारण बगेन गोला थाना के पोखरहां गांव में गुरुवार को किसान की हत्या कर दी गई। ऐसा करने वाले लोग उसी गांव के हैं। जिनके साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है। डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह के अनुसार नंदू पांडेय (50) की हत्या दोपहर ढ़ाई बजे लगभग कर दी गई। वे मवेशियों का चारा लेने खेत की तरफ गए थे। जहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस अपने वरीय पदाधिकारी के साथ वहां पहुंची। पुलिस के अनुसार पीडि़त पक्ष ने अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चले गए हैं। वैसे यहां छोटक पांडेय और श्रीकांत पांडेय के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पूर्व से एक व्यक्ति गोलीबारी में नामजद होने के कारण जेल में भी है। उसी पक्ष के लोगों द्वारा हत्या की गई है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने उन लोगों के यहां दबिश दी। लेकिन, वे सभी के सभी फरार मिले।

घटना पर जांच करते पुलिस पदाधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here