‌‌‌छत से गिरे उप सरपंच की मौत

0
826

बक्सर खबर। रात के वक्त छत से अचानक गिर जाने की वजह से उप सरपंच सत्येन्द्र पांडेय की मौत हो गई। हादसा नावानगर प्रखंड के आथर पंचायत अंतर्गत नोखपुर में हुआ। वहां के ग्रामीणों ने आज गुरुवार को यह सूचना भेजी। उनके अनुसार बुधवार की रात पांडेय छत पर सो रहे थे। संभवत: किसी कार्य से जगे होंगे। अंधेर में ऐसा हो गया।

वे बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। जिसने यह दुखद खबर सुनी। मिलने पहुंच गया। मौके पर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप यादव, पप्पू यादव, बबलु दुबे, चंदन पांडेय आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की। ग्रामीणों ने बताया, अब उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे व बेवा पत्नी है। उनका भरण पोषण कैसे होगा। इसकी चिंता सभी को सता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here