‌‌‌आठ वर्ष की बेटी ने किया फोन, पापा मां पंखे से लटक गई

0
4168

बक्सर खबर। उस गम का अंदाजा आप लगा सकते हैं। आठ वर्ष की बेटी अपने पिता को फोन करे। और रोते हुए कहे। पापा मम्मी पंखे से लटक गई है, जल्दी आइए। पिता भी इतनी दूर की उसे घर आने में दो-तीन घंटे का समय लग जाता है। सूचना पाकर नगर थाने की टीम पहुंची। श्मशान घाट जाने वाले रास्ते में उसके घर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पत्नी की हालत देख सुमित पांडेय रो रहा था। बेटी भी मां आरती को जाते देख दहाड़े मार रो रही थीं। पापा को भी समझा रही थी। मां जल्द ही आ जाएगी। आप मत रोइए।

पति के अनुसार उसे समझ में नहीं आ रहा। आरती ने ऐसा क्यूं किया। घटना शनिवार संध्या पांच छह बजे की है। घर में सिर्फ आरती और उसकी सास थी। उसने ऐसा क्यूं किया। किसी को समझ में नहीं आ रहा। सूत्रों के अनुसार दस वर्ष पहले इन दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मां से विवाद के कारण कुछ दिनों तक सुमित दूसरी जगह घर लेकर रह रहा था। लड़की भी ब्राह्मण परिवार से थी। पति-पत्नी में अच्छा रिश्ता था। अचानक ऐसा क्या हुआ। किसी को समझ में नहीं आ रहा है। नगर कोतवाल रंजीत कुमार के अनुसार विवाद पारिवारिक लग रहा है। यूडी केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here