‌‌‌शादी-शुदा शिक्षक के साथ छात्रा फरार

0
3489

बक्सर खबर। सिकरौल थाना के भदार उच्च विद्यालय के शिक्षक छात्रा संग भाग गए हैं। घटना होली से पहले की है। लेकिन, इन दिनों इसकी चर्चा हो रही है। क्योंकि शिक्षक ने मर्यादा तोड़ी है। लेकिन, घटनाक्रम ऐसा है कि उसे जानने के बाद कोई बहुत कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। भदार उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक प्रविण कुमार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। छात्रा उसी स्कूल में पढ़ती थी। उनके बीच पुराना संबंध था। इसकी भनक परिवार वालों को भी थी। उन लोगों ने प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए स्थान भी बदला।

लेकिन, उनकी बीच बातचीत का क्रम जारी रहा। एक दिन ऐसा आया की वह घर छोड़ शिक्षक के साथ भाग गई।  परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सिकरौल थानाध्यक्ष के अनुसार छात्रा बालिग है। वे कहां भागें हैं। इसका पता लगाया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार शिक्षक पूर्व से शादी-शुदा हैं। उनकी एक बच्ची भी है। वहीं युवती के घर वाले, भी यह मन बना रहे हैं कि वह चाहे तो शिक्षक के साथ रहे। यह दोनों बातें उलझाने वाली हैं। अगर ऐसा है तो परिवार वालों ने शिकायत क्यूं दर्ज कराई। घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय गुजर चुका है। अभी तक पुलिस खाली हाथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here