‌‌‌आठ माह बाद राजपुर के डबल मर्डर का खुलासा

1
4530

-दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या की वजह थी लूट
बक्सर खबर। शिक्षक सुशील पाठक और सीएसपी संचालक कृष्णकांत पाठक की हत्या का खुलासा हो गया है। आज रविवार को पीसी के दौरान यह जानकारी एसपी यूएन वर्मा ने दी। उनके अनुसार लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। हत्या के बाद से इसमें शामिल सभी अपराधी फरार थे। उन्होंने जिले को ही छोड़ दिया था। पुलिस को जांच में इसके सुराग मिले। लेकिन, अपराधी लगातार बाहर थे। इस वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसका मुख्य आरोपी अजय कुमार उर्फ गोरख राम पुत्र सुदामा राम इटाढ़ी थाना के हकिमपुर गांव का निवासी है।

उसके घर वाले नगर थाना के नया बाजार में भी रहते थे। पुलिस उसके फिराक में पहले से दी। शनिवार को वह बक्सर आया तो पुलिस उसके पीछे लग गई। आज उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य पांच साथियों का नाम भी बताया है। जिनमें से अंकुश नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया के सामने सिर्फ अजय ही लाया गया था।

कृष्णानंद पाठक एवं मफलर में सुशील पाठक

एसपी ने बताया घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अपाची बाइक भी बरामद हुई है। यह घटना 15 जून को देवी डेहरा गांव के समीप हुई थी। जब शिक्षक सुशील व सीएसपी संचालक रामपुर पीएनबी बैंक से रुपये लेकर अपने गांव गैधरा लौट रहे थे। इस मामले में 16 जून को अज्ञात लोगों के खिलाफ (128/19) प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस हत्या कांड के खुलासे में डीएसपी सतीश कुमार, राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, डीआइयू के अविनाश कुमार व राजेश मलाकार शामिल रहे।

1 COMMENT

  1. hum iss khulasey sai satisfied nahi hain yai loot nahi intentional murder tha …loot hoti toh paisa ku nahi liya lootero ne yai murder hai intentional aur hm satisfied nahi hain

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here