कोरोना काल : क्या हुआ जब ड्यूटी करने पहुंच गया संक्रमित कर्मचारी

0
2815

-आज की रिपोर्ट कल के चक्कर में हो रहा है गड़बड़ झाला
बक्सर खबर। आज का हिसाब कल करने के चक्कर में अक्सर गड़बड़ी हो जाती है। कुछ ऐसा ही स्वास्थ्य विभाग में चल रहा है। हालांकि यह बात सबकी जानकारी में नहीं है। इससे कुछ कर्मचारी भी अनजान हैं। गुरुवार की शाम एक ऐसा स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी करने पहुंच गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। शाम में उसकी बारी थी। सो वह घर से निकला और पहुंच गया अस्पताल। वहां गया तो उसे देखते ही अन्य कर्मचारी चौंक गए। अरे तुम्हारी रिपोर्ट पॉजिटिव है, क्या तुम्हें पता नहीं। बेचरा पहले तो वह स्वयं चकराया। फिर संभलते हुए उसने कहा, मुझे नहीं पता।

अगर ऐसा था तो मुझे सूचना देनी चाहिए थी। इसमें मेरी क्या गलती है। बहरहाल उसे वहां से सुरक्षित जगह भेजा गया। लेकिन, इस बीच अस्पताल में अफरातफरी मची रही। इस तरह की लापरवाही मरीज के लिए ही नहीं। पूरी सुरक्षा के लिए खतरा है। चतुर्थ वर्ग का वह सरकारी सेवक ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने गया था। यह तो प्रशासनिक तंत्र का कमाल है। जो उसे समय रहते सूचना ही नहीं मिली। पाठक यह जान लें। सदर अस्पताल से जुड़े लगभग आधा दर्जन निजी वे सरकारी कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। आज के दौर में सबसे ज्यादा जोखिम अगर कोई उठा रहा है। तो वे हैं स्वास्थ्य कर्मी। उनके प्रति सभी को हमदर्दी रखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here