लोगों को शिक्षित बनाएगा प्रकृति जन कल्याण संस्थान

0
240

बक्सर खबर। वैसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। जो अभी तक किसी कारण उससे दूर हैं। प्रकृति जन कल्याण संस्थान ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत चौसा से की जाएगी। यह निर्णय रविवार को सदस्यों की बैठक में लिया गया। चौसा में स्थित कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान लोगों ने कहा संस्था अब सामाजिक दायित्व के कार्यो में जुटी है। पुर्व में संस्था द्वारा प्राकृतिक को बचाने के लिए पौधा रोपण के साथ गरीब यतीम असहाय बेटियों की शादी का कार्य किया गया। आगे भी सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया है।

जिसमे प्रथम वर्ष 51 ऐसे असहाय परिवार की बेटियो की सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना हैं दूसरी ओर ऐसे बच्चे जो शिक्षा से दूर है। वैसे बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। इसके लिए एक विद्यालय खोलने की तैयारी है। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजू खरवार, शैलेश सिंह, उदय सिंह, पुर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही, बाबूलाल खाँ, अधिवक्ता सैयद वसीम, श्याम जी,राम सेवक सिंह, नन्द बिहारी सिंह, मो. मुस्तफा, हृदयनारायण मौर्या, संत जी आदि सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here