-डीएम-एसपी ने की घर में त्योहार मनाने की अपील

0
488

त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
बक्सर खबर। आज शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कहा गया। वर्तमान दौर में कोविड के संक्रमण से बचने के लिए बहुत जरुरी है कि एहतियात बरता जाए। वैश्विक महामारी के दौर में जन मानस को कम से कम नुकसान हो। इसका भरपुर प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई त्योहार हैं। सभी से आग्रह किया जाता है। जिस तरह लोगों ने धैर्य का परिचय दिया है। वह बना रहे। आज गणेश चुतर्थी व्रत है। एक दो दिन में मुहर्रम मनाया जाना है।

लोग त्योहार को अपने घर में मनाएं। अगर कहीं लापरवाही हुई तो एक व्यक्ति के कारण पूरा परिवार खतरे में पड़ जाएगा। इस लिए आप सभी आग्रह किया जा रहा है। तजिया घर में रखे। उसे सार्वजनिक स्थान पर रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार राज्य शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी अपने-अपने अपील में धार्मिक जमावड़ा नहीं लगाने को कहा है। अपील में मुहर्रम के अवसर पर सिपर अथवा अखाड़े का कोई जुलूस नहीं निकालने को कहा गया। यह आग्रह डीएम और एसपी दोनों ने किए।

बैठक को पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सबों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी है। इसी बीच पर्व त्योहारों को भी मनाने की चुनौती है। सरकार के दिशा-निर्देशों महामारी को रोकने हेतु दिए गए हैं अतएव हम सबों को इसका अनुपालन करना होगा। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर आगामी पर्व मनाने से संबंधित निर्माण कार्य को तत्काल रोकने हेतु निदेश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here