केस उठाने के लिए हुआ विवाद, चली गोली

0
2596

बक्सर खबर। गांव में अचानक गोली चलने लगी। लोग समझे नहीं क्या हो रहा है। घटना से पर्दा तब उठा जब इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे संतोष सिंह ने पूरा माजरा बताया। उनके अनुसार पूर्व से चल रहे केस को लेकर केस उठाने की पंचायत चल रही थी। आस-पड़ोस के लोगों के दबाव के कारण समझौता हो गया था। लेकिन, उसके एवज में घायल को 25 हजार रुपये देने थे।

लेकिन, जब वह रुपये मांगने लगा तो उसके उपर गोली चला दी गई। एक मामला सुलझा नहीं की दूसरा मामला दर्ज हो गया। शिकायत पाकर पुलिस पहुंची तो मौके से दो खोखे बरामद हुए। संतोष कुमार सिंह के बयान पर अरियाव गांव निवासी झुना सिंह, जितेंद्र सिंह उर्फ पपुली सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here