आधी रात में महिला से मारपीट, हथियार के साथ भाई ने पकड़ा

0
1284

शिकायत पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। आधी रात के वक्त महिला के घर में हथियार के बल पर घुस गया। उसके साथ मारपीट करने लगा। लेकिन, महिला का भाई घर में मौजूद था। उसने युवक को असलहे के साथ कपड़ लिया। लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना शुक्रवार की रात कृष्णाब्रह्म थाना के डुभकी गांव की है। आज शनिवार को घायल महिला का उपचार डुमरांव अस्पताल में कराया गया। पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़ित महिला रीता देवी पति विश्वभंर यादव के अनुसार गुरुवार की रात्रि खाना खाने के बाद अपनी बच्ची के साथ अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त गांव के हीं पप्पू यादव छत के रास्ते हथियार लेकर घर में घुस गया। दूसरे कमरे में सो रहा महिला के भाई आवाज सुनकर जग गया। उसने युवक से हथियार छीन लिया। डुभकी गांव निवासी पप्पु यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार महिला के पति कहीं गए थे। इस वजह से उसने अपने भाई को बुलाया था। ऐसे में अनहोनी टल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here