पिता ने लगाई फटकार, बेटियां घर छोड़कर हुई फरार

0
3036

बक्सर खबर। घर से दो सगी बहने लापता हो गई हैं। इसकी सूचना उनके भाई ने थाने को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रमसर मठिया गांव की है। पारिवरिक सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की रात्रि दोनो सगी बहनों के पिता द्वारा पढ़ाई को लेकर डाट लगाई गयी थी।

शनिवार की सुबह जब परिजन जगे दो देखा कि दोनों बेटियां घर से गायब है। घरवालों ने अपने स्तर से हर जगह उनकी तलाश की। अपने सगे संबंधियों से फोन पर बात की। लेकिन, कहीं कुछ भी उनके बारे में पता नहीं चला। मजबूर होकर इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उनकी तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here