‌‌‌ चिराग पासवान के काफिले ने कुचला सिपाही का पैर

0
804

बक्सर खबर। चौसा के बनारपुर गांव में पुलिस प्रताड़ना के शिकार हुए लोगों से मिलने शुक्रवार को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, आप समाधान यात्रा पर निकले हैं। चौसा के लोगों की समस्या का समाधान कौन करेगा। उनके साथ लोजपा नेता हुलास पांडेय और जिलाध्यक्ष अखिलेश भी थे। वहां से जब वे वापस लौटने लगे तो उनके काफिले की जद में जिला पुलिस का सिपाही आ गया। श्रवण कुमार नाम के उस सिपाही का बायां पैर एक वाहन की जद में आ लहूलुहान हो गया।

लेकिन, दर्जनों वाहनों का काफिला रुका नहीं। सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने साथी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पूछने पर ज्ञात हुआ कि वह सिपाही खगड़िया का रहने वाला है। चिराग के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में वह तैनात था। जो वहां से लौटते वाहनों की जद में आ गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here