बहुजन समाज पार्टी को बक्सर में मिल रहा है सर्वजन महिलाओं का साथ

0
208

-जीविका समेत अन्य दलों की महिलाएं हुई पार्टी में शामिल
बक्सर खबर। बक्सर में बहुजन समाज पार्टी को सर्वजन महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को शहर के गोलंबर के समीप आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने बसपा को समर्थन की बात कही। यह कार्यक्रम जीविका समूह द्वारा आयोजित था। अपने संबोधन में अनिल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मुंह से बेटी बचाओ के नारे अच्छे नहीं लगते हैं। मोदी सरकार में महिलाओं पर हमले बढे हैं। उनके मान सम्मान को अच्छे दिन के नाम पर रौंदा गया है। यहाँ सरकार में रहने वाले लोग ने जीविका दीदी हो या आंगनबाड़ी की महिलाएं, सबों पर लाठी बरसाई. गरीब और दलित बहू – बेटियों की आबरू लुटी गयी। लेकिन फिर भी सुशासन के राज में उन्हें न्याय तक नहीं मिला। इसलिए हम बक्सर की महिलाओं से अपील करते हैं कि आप इस बार लोकसभा चुनाव में इस महिला विरोधी लोगों के खिलाफ एक जुट होकर अपना एक एक मत अपने सम्मान के लिए हाथी छाप पर देने का संकल्प ले और इस संदेश को पुरे लोक सभा तक पहुँचाने का काम करें।

क्योंकि ये कलयुग है, जिसमें सत्ता में दुशासन भरे पड़े हैं। उनसे खुद को ही बचाना होगा। खुद ही कृष्ण की भूमिका निभानी होगी। उनकी सूचना के अनुसार भाजपा महिला विंग की पूर्व नगर अध्यक्ष हनी जयसवाल, भाजपा कार्यकर्ता रुबी श्रीवास्तव, राजद कार्यकर्ता रीना खरवार समेत सैकड़ों जीविका दीदियां एवं आजीविका समूह की महिलाएं बहुजन समाज समाज पार्टी में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह एवं संचालन संगीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन गुप्तेश्वर पटेल ने किया. इस अवसर पर अनिल कुमार ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि तमाम बहनों के पार्टी में जुड़ने से निश्चित रूप से पार्टी में और मजबूती आएगी. इस बार बक्सर में आर पार की लड़ाई है. बक्सर के विकास की लड़ाई है बक्सर के सुनहरे भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा की बक्सर का सर्वांगीण विकास हीं हमारी प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here