बदहाल स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ युवाओं ने मंत्री को घेरा

0
570

बक्सर खबर। शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री का घेराव किया। वे परिसदन पहुंच गए और मंत्री के सामने धरने पर बैठ गए। हाथों में नारे लिखे पोस्टर थे। बहहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करो। अस्पताल में हुई मौतों का जवाब दो। सदर अस्पताल में इलाज की गारंटी करो। इसका नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सिंह कर रहे थे।

उनके साथ युवा शक्ति संस्थान के आशुतोष, सराफत हुसैन जैसे नौजवान एवं अस्पताल की व्यवस्था के मारे कुछ परिवार वाले भी मौजूद थे। सुबह ही सुबह उत्पन्न हुई विकट स्थिति के बाद सांसद ने मामले को शांत कराने के लिए अपने स्तर से पहल की। युवाओं से कहा आप लोग राजनीति कर रहे हैं। समस्या का समाधान किया जाएगा।

add

मैं इसके लिए संबंधित पदाधिकारी व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से बात करने की बात कही। इस दौरान उनकी रामजी व साथ के युवाओं से तकरार भी हुई। लेकिन यह विरोध सार्थक परिणाम निकले यह सोचकर प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने उन्हें एक मौका देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here