एक लाख 15 हजार के अंतर से अश्विनी चौबे जीते

0
1045

बक्सर खबर। एनडीए के उम्मीदवार अश्विनी चौबे बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। उनकी जीत का अंतर 1 लाख 15 हजार से अधिक का है। हालाकि इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी शेष है। क्योंकि सरकारी आंकड़ों के हिसाब से एक हजार मतों की गिनती और विपक्ष की मांग पर वीवी पैट की रशीद का मिलान किया जाना संभवत: शेष है। प्रशासन ने अभी तक 9 लाख 80 हजार 291 मत की गिनती कर ली है। 19 मई को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 9 लाख 81 हजार कुछ लोगों ने वोट किया था।

इसके अलावा बैलेट से प्राप्त मतों का परिणाम भी इसमें शामिल होना है। लेकिन इन मतों की संख्या अब सिर्फ एक हजार के आस-पास शेष है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे 1 लाख 15 हजार मतों से चुनाव जीत चुके हैं। प्रशासन इसकी औपचारिक घोषणा करेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है। संगठन से जुड़े लोगों के अलावा, भाजपा नेता श्यामलाल सिंह कुशवाह, वैष्णवी क्लार्क ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय, सिमरी पश्चिमी के जिला पार्षद प्रतिनिधि विजय मिश्रा आदि अनेक लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here