‌‌‌चोरों ने मचाया आतंक, डेढ़ लाख का सामान ले भागे

0
881

बक्सर खबर। चोरों ने इन दिनों राजपुर के इलाके के कजरियां में उत्पात मचा रखा है। शुक्रवार की रात उन्होंने कजरियां गांव के सत्येन्द्र शर्मा के घर में हाथ साफ कर दिया। घर वालों को भनक लगी। लेकिन, तब तक वे बहुत सारा सामान लेकर भाग चुके थे। घर वालों ने उनका पीछा भी किया। रास्ते में एक जगह लकड़ी का बक्सा मिला। उसके अंदर कपड़े थे। लेकिन चोर हाथ नहीं आए।

पीड़ित के अनुसार छत के रास्ते वे घर में दाखिल हुए होंगे। क्योंकि दरवाजा अंदर बंद था। लगभग 30 हजार रुपये नकद व महिलाओं के आभूषण चोरी हुए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास होगी। पाठकों को हम यह बता दें। पिछले माह इस गांव से कुछ दूरी पर। मंगरांव में रामाशिष कुम्हार के घर भी 27 दिसम्बर की रात इसी तरह चोरी हुई थी। दोनों जगह चोरो ने एक ही तरीके से हाथ साफ किया है। दोनों चोरियों में एक समानता यह है कि इनका घर गांव से किनारे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here