‌‌‌सफर में महिला के बैग से तीन लाख के आभूषण चोरी

0
1250

बक्सर खबर। अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जा रही महिला के आभूषण किसी ने रास्ते में चोरी कर लिए। घटना 29 जनवरी की है। पीड़ित शशिप्रभा राय ने इसकी शिकायत राजपुर थाने में दी है। आवेदन में कहा गया है। भलुहां से ननौरा जाने के क्रम में उनका बैग आटो वाले छत पर रख दिया। वहां उतरने के बाद मैं अपनी मौसी के घर पहुंची। जहां शादी में शामिल होने मैं गई थी। बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर रखे आभूषण गायब थे। पीड़ित पक्ष के गहने का विवरण देते हुए आटो का नंबर भी पुलिस को दिया। राजपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके सामने ही ऑटो चालक को बुलाया।

उसने अपना पक्ष रखा कि हमें नहीं पता। कैसे क्या हुआ, मैं अकेला था। गाड़ी चला रहा था। इनके बैग से सामान कहां चोरी हुआ। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है बक्सर से भलुआ तक बैग महिला ने अपने पास रखा था। यहीं आने पर ऑटो वाले ने बैग छत पर रख दिया। जिसमें तीन लाख रुपये के आभूषण थे। पीड़िता उत्तर प्रदेश के ग्राम फिरोजपुर, थाना भावर कोल, जिला गाजीपुर की निवासी हैं। उनका कहना है, इसके पीछे ऑटो वाले का ही हाथ है। वहीं राजपुर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। राजपुर पुलिस से परेशान पीड़ित पक्ष आज शनिवार को मिलने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here