‌‌‌रविवार को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

0
850

बक्सर खबर। रविवार को केन्द्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती चालक परीक्षा होनी है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सूचना के अनुसार रविवार को एक पाली में लिखित परीक्षा पूर्ण कर ली जानी है। अपने जिले में कुल 7397 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कदाचार पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व एसपी यूएन वर्मा ने संयुक्त बैठक की। ड्यूटी में प्रतिनियुक्त लोगों को दिशा निर्देश दिए गए। ]

हर केन्द्र पर सख्त निगरानी होगी। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद होने पर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का समय सुबह 9 से 9:45 तक का है। 15 मिनट पूर्व ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि 10 बजे से पेपर बंटना प्रारंभ हो जाएगा। सभी को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो युक्त पहचानपत्र भी दिखाना होगा। उसी आधार पर प्रवेश मिलेगा। रविवार को होने वाली परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सहायता कैंप लगाने का निर्णय लिया है। जहां से आवेदकों को उनके केन्द्र की जानकारी दी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here