-हृदयाघात बना कारण, बुधवार तड़के का वाकया
बक्सर खबर। राजपुर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन दुबे का निधन हो गया है। सूचना के अनुसार बुधवार की तड़के उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे। शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना पाकर स्थानीय लोग वहां एकत्र हुए हैं। लोग इस अनहोनी पर गहरी संवेदना व्यक्त करते नजर आए। महज 62 वर्ष की आयु में उन्होंने अचानक इस जगत को अलविदा कह दिया। वे मूल रुप से राजपुर प्रखंड के ददुरा गांव के निवासी थे।
उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। हाल के दिनों में उन्होंने जन सुराज का दामन थामा था। इससे पहले वे कांग्रेस, राजद व विभिन्न दलों से जुड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया वे पूरी तरह भले चंगे थे और सामाजिक जीवन में सक्रिय थे। अचानक ऐसा होगा, इसका अनुमान किसी को नहीं था। उनके निधन पर पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी, राजपुर के मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह, बारुपुर के मुखिया प्रतिनिधि मिंटू उपाध्याय व अन्य सामाजिक लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

































































































