– बक्सर में भी राजद को मिल चुकी है, अजेय बढ़त
बक्सर खबर। शाहाबाद क्षेत्र में आने वाली चार लोक सभा सीटों पर एनडीए गठबंधन को करारा झटका लगा है। बक्सर सीट से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी 21 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां राजद के सुधाकर सिंह को 348347 (+ 21112) मत प्राप्त हुए हैं। वहीं आरा जिला से आर के सिंह को 3,40,391 मत मिले हैं। लेकिन, सीपीआई के सुदामा प्रसाद को 383474 मत मिले हैं। यहां 42,683 मतों का अंतर हो गया है। जो अब पाट पाना भाजपा के लिए संभव नहीं है।
वहीं काराकाट सीट से सीपीआईएम राजाराम सिंह 318730 मत प्राप्त कर पवन सिंह को 92,256 से पछाड़ दिया है। उपेन्द्र कुशवाहा 2,17,109 मत पाकर तीसरे नंबर पर चले गए हैं। सासाराम सीट का भी यही हाल है। वहां कांग्रेस के मनोज कुमार 441335 मत पाकर 12907 मत के अंतर से आगे चल रहे हैं। भाजपा के शिवेष राम 428,428 वोट पाकर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। 40,534 वोट बसपा को मिले हैं।



































































































