गोलियों से दहला गांव, अपने ही बन गए दुश्मन

0
1571

बक्सर खबर : दो पक्ष के विवाद में रविवार की दोपहर अचानक गोलियां चलने लगी। जिनकी आवाज सुन अकालुपुर गांव के लोग सकते में आ गए। जो आस-पास वाले थे। तुरंत घरों का दरवाजा बंद दुबक गए। न जाने गोली किसको जा लगे। जो गांव से दूर थे। वह यह पता लगाने में जुट गए। आखिर गोली क्यूं चल रही है। इतने में किसी ने डुमरांव थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तब-तक लोग जहां-तहां दुबक गए।

जांच के दौरान यह पता चला उमाशंकर यादव और भरत यादव के बीच विवाद था। इन दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए हवा में गोलियां दागी। पुलिस के अनुसार यह दोनों भाई हैं। पुरानी रंजिश के कारण अभी एक दूसरे को दुश्मन बने हुए हैं। फिलहाल उमाशंकर यादव ने भरत यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन श्यामलाल सिंह कुश्‍वाहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here