बक्सर खबरः अर्जुनपुर खेल मैदान में हो रहे सप्ताहिक यज्ञ में अर्जुनपुर व दुल्लहपुर के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक घायल हो गये। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के रामदास राय ओपी क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि शनिवार शाम को दुल्लहपुर के त्रिलोकी पाण्डेय व उनके साथ कुछ आए युवक महिलाओं व लड़कियों पर फफतियां कस रहे है। जिसमें यज्ञ समिति के सदस्य के पंकज राय और राजू राय, श्री भगवान राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों ने विरोध किया तो उस समय चले गये।
परन्तु कुछ देर बाद अपने साथियों को लेकर आए मारपीट करने लगे। उसके बाद दोनों पक्षों से मारपीट हुई जिसमें हमारे तरफ से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। वहीं घायल पंकज को पुलिस सिमरी पीएचसी लाई। जहां उनके सिर में गहरी चोट होने के कारण उन्हें बक्सर रेफर कर दिया। वहीं सूत्रों की मानें तो दुल्लहपुर के आधा दर्जन युवक को भी चोटें आई है। जिनका इलाज अलग-अलग जगहों पर चल रहा है। सिमरी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की समझदारी के वजह से बड़ी घटना होने से बच गई। घटना रामदास राय ओपी क्षेत्र के अर्जुनपुर व तिलक राय हाता के दुल्लहपुर गांव के बीच युवकों के बीच हुआ है। इस मामले में कोई पक्ष लिखित शिकायत नही दिया है। जो घायल सामने आये है उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

































































































