सर्प बना काल, धनसोई में किसान की मौत

0
1218

बक्सर खबर : रघुवर सिंह (45) उर्फ पहेटन सिंह की रविवार को मौत हो गई। उन्हें सांप ने डस लिया था। घटना धनसोई गांव की है। वे दोपहर के वक्त मवेशियों के लिए चारे लाने खेत की तरफ गए थे। इसी बीच सर्प ने उन्हें डंस लिया। पहले तो लोगों को पता नहीं चला। जब लोगों को समक्ष में आया तो कंजिया धाम लेकर भागे। वहां से प्रताप सागर अस्पताल पहुंचे। लेकिन जहर अपना काम कर चुका था।

उन्हें बचाया नहीं जा सका। लेकिन आस-पड़ोस के लोगो ने फिर भी हार नहीं मानी। लोगों के कहने पर उस जगह भी गए जहां चित्ती खींच कर सांप का जहर उतारा जाता है। हर जगह असफलता हाथ लगी। उनके दुखी परिजन सोमवार को शव के साथ बक्सर पहुंचे। यहां गंगा में उनके शव को प्रवाहित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here