दस किलोमीटर दौड पुलिस ने एमपी का विस्की पकड़ा

0
990

बक्सर खबर। नई लग्जरी गाड़ी में एमपी मार्का शराब बरामद। मामला गुरूवार देर लगभग दस बजे शराब से नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के नावाडेरा गांव की है। सूत्रों के अनुसार डुमरांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक केयूीव 100 माॅडल कीे गाड़ी में महरौरा रोड़ से शराब जा रही है। उसके बाद थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने एक टीम बनाई जिसमें एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल सुधांशु सिंह, ताकीर अमरेश व विजय को भेजा।

पुलिस की टीम को देख चालक सह मालिक भागने लगा। सम्हार रोड़ होते हुए लगभग दस किलोमीटर की दुरी तक नावाडेरा अपने घर पहुंचा। वह गाड़ी से जैसे उही बाहर निकलने वाला था। डुमरांव पुलिस ने दबोच लिया गाड़ी को थाने लाई। डुमरांव एसडीपीओं कमलापति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी नावाडेरा का पंकज यादव है। जिसके गाड़ी पांच पेटी मध्य प्रदेश मार्का विस्की है। गिनती जारी है लगभग 350 पीस होगा। पंकज से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here