हत्या या दुर्घटना: ईलाज के दौरान महिला की मौत

0
1724

बक्सर खबरः घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह नावानगर थाना क्षेत्र के मनौरा टोला की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी(51) पति राम यश सिंह अकेले अपने घर में रहती थी। घर के सदस्य बाहर रहते है। अचानक गुरू की शाम घायल अवस्था में घर मिली। पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज क दौरान मौत हो गई। उसके बाद आस-पस के लोगों ने परिजनों पर हत्या का अफवाह फैल गई।

पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर ही रही थी। इसी बीच पति रामयश सिंह आ गए। उन्होंने घर में जाकर देखा । सिढ़ी से गोइठा उतारने के दौरान गिर पड़ी है। जिसमें बांस के बने मचान से चोट लगी है। इसके बाद मृतक के पति ने दुर्घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि यूड़ी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here