‌‌एक दिन में मिले 95 मरीज, कुल आंकड़ा पहुंचा 1330

0
2570

-जांच का दायरा बढ़ते ही मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
बक्सर खबर। अब पहले से ज्यादा लोगों की कोविड जांच संभव हो पा रही है। प्रत्येक दिन 1000 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इस वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। आज बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 95 संक्रमित मिले हैं। अब जिले का कुल आंकड़ा 1330 पहुंच गया है। यह अब तक सर्वाधिक डेटा है। लेकिन, जांच के अनुपात में औसत ज्यादा नहीं है। बावजूद इसके परेशानी बढ़नी स्वभाविक है।

एक दिन पहले तक जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 524 और ठीक होने वालों की संख्या 711 थी। आज बुधवार की सूची में जिन स्थानों से संक्रमित लोगों का पता चला है। उसमें प्रखंड लेबल पर चौगाई का आंकड़ा ज्यादा है। वहां लगातार संक्रमित लोग मिल रहे हैं। अर्थात कहीं न कहीं लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण यह स्थिति बनी है। नावानगर और ब्रह्मपुर में भी पॉजिटिव मिलने का क्रम जारी है। बक्सर शहर में कुछ कमी आई है। लेकिन, विभिन्न इलाकों से केस मिलने का सिलसिला जारी है।

इस तस्वीर में दो सूचियां है, जिन पर एक और दो लिखा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here