चिलबिला में चली गोली, तीन लोग घायल

0
2002

-पुरानी रंजिश हो सकती है कारण, मौके पर पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के चिलबिला गांव में बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना बुधवार को दोपहर ढ़ाई बजे के आस-पास हुई। एक तरफ से राजेन्द्र सिंह व दूसरे तरफ से बबन सिंह का परिवार आमने-सामने था। विवाद इतना बढ़ा की गोलीबारी तक पहुंच गया। तीन लोग घायल हुए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में राजेश, विमलेश की स्थिति गंभीर है। उन्हें छाती के पास गोली लगी है। राजेन्द्र सिंह की बांह में गोली लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सभी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। पूछने पर ज्ञात हुआ इटाढ़ी पुलिस गांव में पहुंची है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं ग्रामीण सूत्रों ने बताया विवाद दो दिन पहले फूल तोडऩे को लेकर शुरू हुआ। जो आज यहां तक पहुंच गया। लेकिन, कुछ समय पहले बबन सिंह के परिवार के एक युवक की हत्या हुई थी। इस वजह से दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद भी है। थानाध्यक्ष ने पूछने पर कहा, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here