‌‌‌बच्चों ने दिया होली में पानी बचाने का संदेश

0
120

सबसे निराली बच्चों की होली, उत्साह चरम पर
बक्सर खबर। होली का त्योहार आते ही उमंग की बयार बहने लगती है। त्योहार क्या होता है और उसका उत्साह क्या होता। यह देखना हो तो होली सबसे अच्छा त्योहार है। ऐसे में जब छोटे बच्चे एक दूसरे के साथ रंगीन तस्वीर खिंचाते हैं। तो ऐसा लगता उनको देखते ही रहें। लेकिन, आज के बच्चे सिर्फ बच्चे नहीं रहे। वह बड़ों जैसी समझदारी भी रखते हैं। आज शनिवार को जब सभी स्कूल बंद हो रहे थे। तब इन बच्चों ने होली मनाई।

वैसे रंग से। जिसमें पानी का प्रयोग न हो। क्योंकि इससे त्वचा को कम नुकसान होता है। रंग खुशी का इजहार करने का माध्यम है। लेकिन, इसका आनंद अगर प्रकृति के साथ लिया जाए तो वह और भी बेहतर संदेश देता है। हम इस खबर के माध्यम से बच्चों का नाम तो नहीं छाप रहे। पर इनके संदेश को आपके तक पहुंचा रहे हैं। इस होली सूखे रंगों का प्रयोग करें। और बिहार के जल जीवन हरियाली को याद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here