‌‌‌ठीक हुए 49 मरीज, रिकवरी रेट 90 प्रतिशत

0
1262

-बक्सर में है कुछ खास, कुल 194 लोग स्वस्थ
बक्सर खबर। बक्सर पूरे बिहार में नंबर वन हैं क्योंकि यहां का रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा है। आप शायद इस आंकड़े को देखकर हैरान होंगे। लेकिन, यह सच है। आज 26 जून को जिला प्रशासन ने जो रिपोर्ट जारी की है। उसके अनुसार आज 49 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब रही बात प्रतिशत की।

तो अब तक के कुल आंकड़े पर नजर डाल लें। जिले में रोगियों की कुल संख्या 213 है। इनमें से 26 जून तक कुल 194 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अर्थात शेष रह गए सक्रिय रोगियों की संख्या महज 19 रह गई है। जबकि एक दिन पहले यह संख्या 68 थी। 231 में से 194 स्वस्थ हो जाएं। एक भी बीमार की मृत्यु अपने यहां नहीं हुई। जो यह बताता है बक्सर में कुछ खास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here