‌‌‌जिले में बनी 336 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

0
1095

लोगों ने कहा पहले की अपेक्षा कम रहा उत्साह
बक्सर खबर। मानव श्रृंखला को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में रहा। सरकारी दावे के अनुसार जिले में 336.2 किलोमीटर लंबी श्रृंखला बनी। यह जानकारी जन संपर्क विभाग ने दी है। इसक विरोध करने वाले राजनीतिक दलों की माने तो सबने लगाया जोर फिर भी श्रृंखला रही कमजोर। लेकिन, हम राजनीति के चश्मे को उतार कर देखें तो अच्छी और कारगर पहल में सर्वाधिक हिस्सेदारी बच्चों की रही।

विद्यालय निजी हो या सरकारी। सभी बच्चे पूरे उत्साह के साथ तैयार होकर आए थे। जिसका सीधा तात्पर्य है। घर में बैठे अभिभावक की उन्हें स्वीकृती मिली थी। इतना ही नहीं, राजनीतिक विरोध के कारण जहां कांग्रेस मानव श्रृंखला से अलग रही। वहीं सदर विधायक संजय तिवारी इसमें शामिल हुए। डुमरांव में वहां के जदयू विधायक ददन यादव भी कतार में खड़े दिखे। जबकि परिवहन मंत्री संतोष निराला ने राजपुर के जमौली स्कूल में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का हिस्सा बने। यह क्रम हर जगह चला।

बक्सर स्कूल के छात्रों की कतार

शहर में मुख्य अतिथि रही खान एवं भुतत्व विभाग की सचिव हरजोत कौर। उनके साथ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, एसपी सुधीर कुमार, व्यवसायी प्रदीप राय, सदर विधायक व जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी एक साथ कतार में खड़े नजर आए। राजपुर प्रखंड में भी लंबी कतार लगी। जिले की सीमा बसहीं पुल के पास छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनायी थी। बसही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अवधेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चे हाथ में तख्ती लिए खड़े थे। स्वागत के लिए जो रंगोली बनी थी। उसमें छात्रा रोशनी कुमारी, सुधा कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, मालती कुमारी आदि ने मिलकर तैयार किया था।

बक्सर और रोहतास जिला की सीमा पर रंगोली बनाती छात्राएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here