‌‌‌बेवजह न करें कोचिंग और कालेज के पास मटरगश्ती, 29 मजनू हिरासत में

0
1097

-डीजीपी के निर्देश पर चल रहा है अभियान, ऑपरेशन रोको-टोको की चल रही तैयारी
बक्सर खबर। कोचिंग संस्थान और स्कूल कालेज के आगे चक्कर मारने वाले सावधान हो जाए। मानव श्रृंखला अभियान के बाद ऐंटी रोमियों ऑपरेशन पुन: शुरू कर दिया गया है। यह अभियान डीजीपी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इस लिए फिलहाल इस पर ब्रेक लगाना संभव नहीं है। हांलाकि पुलिस ऐसे युवकों और किशोरों को एक मौका दे रही है। इसी लिए उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है। लेकिन, अभिभावक को बुलाकर उनकी करतूत बतायी जा रही है। इस लिए अभिभावक को अपने बच्चों को नसीहत दें। अगर वे दोबारा पकड़े गए तो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

जिले के प्रभारी एसपी सुनील कुमार के अनुसार डुमरांव राजगढ़ के पास से 14 एवं बक्सर नगर में कुल 15 को हिरासत में लिया गया है। पाठकों को ज्ञात होगा। छुट्टी पर जाने से पहले उपेन्द्र नाथ वर्मा ने यह अभियान चलाया था। लेकिन, उनके जाने के बाद इसपर ब्रेक लग गया था। दो दिन पहले जब डीजीप बक्सर आए तो उन्हें पता चला। अभियान थम गया है। उन्होंने इसे लागू करने का निर्देश दिया। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में। इसी तरह का विशेष अभियान रात में भी चलेगा। जिसे रोको-टोको का नाम दिया गया है। शाम होते ही पुलिस चौक-चौराहों पर सख्ती बढ़ा देगी। साथ ही रात में अगर कोई संदिग्ध दिखा तो उससे पूछताछ हो होगी। वाहन की तलाशी और शराब पीने की जांच इसका हिस्सा होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here